श्री महादेव अमरनाथ सेवा समिति द्वारा तीन जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के दौरान नागाकोटी पड़ाव पर विशाल भंडारा लगाया जा रहा है। समिति द्वारा भंडारा पूरा दिन चलता है। सुबह, दोपहर व शाम को तीनों समय शिव भक्तों को अलग-अलग भोजन दिया जा रहा है। समिति के कुछ सदस्य भंडारा स्थल पर 24 घंटे उपस्थित रहकर शिव भक्तों की सेवा कर रहे हैं। समिति के चेयरमैन विजय जैन ने बताया कि पिछले 22 साल से समिति द्वारा भंडारा लगाया जा रहा है। इस साल समिति 23वां भंडारा लगाया जा रहा है। भंडारा तीन जुलाई से नौ अगस्त तक चलेगा। भंडारे में शिव भक्तों के लिए तीनों समय अलग-अलग तरह का भोजन दिया जा रहा है। भंडारे में सुबह के समय हल्का भोजन दिया जा रहा है। वहीं, दोपहर को टिक्की, हलवा, सब्जी, दाल, चावल के साथ पूरियां दी जा रही हैं और शाम को अलग खाद्य पदार्थ दिए जा रहे हैं। हजारों की संख्या में शिव भक्त पड़ाव से होते हुआ गुफा की तरफ जा रहे हैं और समिति द्वारा की जा रही सेवा का आनंद ले रहे हैं। भंडारे में खाद्य सामग्री के साथ दवा, कंबल व रहने की व्यवस्था की गई है। वहीं समिति द्वारा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। ताकि शिव भक्ति अपनी यादों को सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से संजो कर रख सकें।