बापौली से छाजपुर कलां गांव में काम पर आ रहे मोटरसाइकिल सवार राज मिस्त्री व मजदूर को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक दोनों घायलों को ऑटो में जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना बापौली पुलिस थाना में दी। पुलिस व परिजन जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। बापौली की किला कॉलोनी निवासी सागर ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है। वह राज मिस्त्री रणजीत के साथ मोटरसाइकिल पर छाजपुर कलां गांव में काम कर पा रहा है। रसलापुर गांव के पास सामने से आ रही ऑटो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वह दोनों मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए।ऑटो चालक छाजपुर कलां गांव निवासी अमरजीत उन्हें अस्पताल में लेकर आया। यहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। उसकी टांग में फ्रैक्चर है व रणजीत के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें हैं।