फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने फहराया तिरंगा

नवीन दलाल Updated Sun, 26 Jan 2025 10:50 AM IST

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से सराबोर नृत्य और गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। परेड में पुलिस, होमगार्ड्स और एनसीसी कैडेट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। पानीपत के अलावा, गणतंत्र दिवस पर समालखा और इसराना में भी उप-मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसराना में राई की विधायक कृष्णा गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और देशभक्ति से ओतप्रोत अपने संबोधन में शहीदों को नमन किया। वहीं, समालखा में स्थानीय विधायक ने ध्वजारोहण कर उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें