फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ यात्रियों और वेंडर को दिया प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

नवीन दलाल Updated Thu, 08 May 2025 05:31 PM IST

एयर स्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा स्थिति को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ यात्रियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण तेज कर दिया है। जिसमें यात्रियों को प्राथमिक उपचार के अलग-अलग तरीके बताए गए। वहीं वेंडर को भी इसके लिए तैयार किया। पानीपत रेलवे स्टेशन पर वीरवार को रेलवे के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की देखरेख प्राथमिक उपचार और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया। मुख्य फार्मासिस्ट डॉ. अजय शर्मा और डॉ. विकास सिंह ने अपने प्रशिक्षुओं के सहयोग से सीपीआर की जानकारीदी। रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और वेल्डरों को इसका डेमो कर दिखाया। इस प्रशिक्षण में स्टेशन वरिष्ठ अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, लॉबी इंचार्ज सुनील कुमार व लगभग 50 कर्मचारी प्रशिक्षण का हिस्सा रहे। डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि हर व्यक्ति को सीपीआर की जानकारी जरूर होनी चाहिए। व्यक्ति को किसी गंभीर या साधारण परिस्थिति में भी किसी को सीने में दर्द, सांस न आना व दिल में दर्द होने पर सीपीआर दिया जाता है। कई बार हालात ऐसे बन जाता है कि समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं। यह एक साधारण प्रक्रिया है। जिसकी बदौलत किसी की भी जान बचाई जा सकती है। रेलवे स्टेशन पर समय-समय पर प्रशिक्षण दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि सीपीआर एक प्राथमिक चिकित्सा तकनीक है। जिसका उपयोग किसी व्यक्ति पर कर सकते हैं, यदि उसकी सांस नहीं चल रही हो या उसका दिल रुक गया हो। सीपीआर देना वाला पीड़ित के सीने को कम से कम दो इंच तक दबाना चाहिए। सीने को ज्यादा नहीं दबाना चाहिए। रेलवे स्टेशन वरिष्ठ अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि रेलवे स्वास्थ्य विभाग का सीपीआर प्रशिक्षण देना आवश्यक है। इस प्रशिक्षण से बहुत कुछ सीखने को मिला। रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों व वेल्डरों को भी सीपीआर के बारे में जानकारी दी गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें