फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में भाई के हत्यारोपी ने जेल में खिड़की पर फंदा लगाकर दी जान

पानीपत के सिवाह जेल में शुक्रवार अल सुबह लगभग साढ़े तीन बजे एक बंदी ने फंदा लगाकर जान दे दी। बंदी ने बेडसीट का फंदा बनाकर खिड़की से लटक कर जान दी। वह अपने बड़े भाई की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। उसने अपनी पत्नी से भाई के अवैध संबंधों के शक में इस वारदात को सितंबर 2022 में अंजाम दिया था। साथी बंदियों ने इस घटना की सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल अधीक्षक ने जेएमआईआईसी तरुण गर्ग को ड़्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बुलाया। अधिकारियों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी और शव को फंदे उतार कर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस इस घटना में मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें