फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में 17 केंद्रों पर 10वीं के 7,600 छात्रों दिया सीबीएसई का एग्जाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की नए पैटर्न पर 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा मंगलवार को शुरू हो गईं। पहले दिन 10वीं का गणित व 12वीं का बायोटेक्नोलॉजी विषय का पेपर रहा। जिले में 17 केंद्रों पर करीब 14,600 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। इनमें 10वीं के 7600 और 12वीं के लगभग सात हजार परीक्षार्थी रहे। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे से पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया था। बोर्ड के निर्देशानुसार प्रत्येक 24 परीक्षार्थियों पर दो निरीक्षकों की तैनाती की गई है जबकि प्रत्येक केंद्र पर एक ऑब्जर्वर भी नियुक्त किया गया है। नकल विहीन परीक्षा के लिए उड़नदस्ता भी सक्रिय रहा। परीक्षा शुरू होने से पहले अधिकतर परीक्षार्थी आत्मविश्वास के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे जबकि कुछ परीक्षार्थियों में उत्सुकता और घबराहट का माहौल देखने को मिला। हालांकि परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर संतोष नजर आया। अधिकांश छात्रों ने पेपर को संतुलित और पाठ्यक्रमानुसार बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें