चुलकाना स्थित श्री श्याम बाबा धाम में इस वर्ष चांदी के 11 झंडे चढ़ाए जाएंगे और एक विशाल ध्वज धाम पर फहराया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन के लिए वृंदावन ट्रस्ट पूरी तरह तैयार है। ट्रस्ट द्वारा 2 मार्च, रविवार को पानीपत से चुलकाना धाम तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। बैठक में हुई तैयारियों की समीक्षा इस यात्रा को लेकर वृंदावन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मॉडल टाउन स्थित एक होटल में बैठक की। ट्रस्ट के प्रधान विकास गोयल और प्रमुख सदस्य हरीश बंसल ने बताया कि 10 साल पहले मात्र 32 श्रद्धालुओं से शुरू हुई यह यात्रा अब विशाल रूप ले चुकी है। हर साल फाल्गुन माह में हजारों भक्त पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। 16 किलोमीटर के मार्ग में 9 भंडारे इस बार की यात्रा के दौरान पानीपत से चुलकाना तक 16 किलोमीटर के मार्ग पर 9 बड़े भंडारे लगाए जाएंगे। मुख्य भंडारा शिव चौक पर होगा, जहां भक्तों को 56 भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। भंडारों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे, ताकि वे अपनी यात्रा सुगम और सुखद रूप से पूरी कर सकें। मुख्य अतिथि रहेंगे शामिल इस धार्मिक यात्रा में कई गणमान्य अतिथि भी भाग लेंगे, जिनमें शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज और पूर्व सांसद संजय भाटिया प्रमुख रूप से शामिल होंगे।