फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 105 अंक बढ़ा एक्यूआई, फिर यलो जोन में, बढ़ी चिंता

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Dec 2024 09:15 PM IST

औद्योगिक नगरी का एयर क्वालिटी इंडेक्श 46 दिन बाद सोमवार को ग्रीन जोन में आया था। यह दूसरे ही दिन 105 अंक बढ़कर मंगलवार को 186 पहुंच गया। यह 28 नवंबर के बाद शहर के एक्यूआई की मात्रा सबसे अधिक है। मंगलवार को शहर की हवा की गुणवत्ता यलो जोन में रही। मंगलवार को पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 500 माइक्रो ग्राम घन मीटर व औसत 189 दर्ज की गई है।पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 480 व औसत 157 माइक्रो ग्राम घन मीटर दर्ज की गई है। मंगलवार को कार्बन की मात्रा छह माइक्रो ग्राम घन मीटर से बढ़कर 22 तक पहुंच गई। कार्बन की अधिकतम मात्रा 71 माइक्रो ग्राम घन मीटर दर्ज की गई है। अब मंगलवार को एक दम बढ़े एक्यूआई ने फिर प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें