फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चोरी करने के तीन दिन बाद घर के बाहर जरूरी कागजात फेंक गए चोर, पानीपत का है मामला

भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 10 Nov 2024 05:48 PM IST

पानीपत में चोरों ने शक्ति नगर में भैया दूज की रात एक मकान से 90 हजार रुपये, सोने के जेवर, घर का सामान व कागजात चोरी कर लिए। वारदात के तीन दिन बाद चोर घर के बाहर मकान मालिक के जरूरी कागजात छोड़ गए। इस मामले में सेक्टर 13-17 थाना पुलिस पहले ही केस दर्ज कर चुकी है। अब तक चोरों का पता नहीं लगा है। शक्ति नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि भैया दूज पर वह पत्नी के साथ बिजनौर गया था। जब वह अगले दिन घर लौटा तो घर का ताला टूटा मिला था। घर से 90 हजार रुपये, इन्वर्टर बैटरी, वॉशिंग मशीन, गैस चूल्हा, सोने के कंगन व मकान की रजिस्ट्री, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत तमाम कागजात चोरी थे। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी। इस मामले में केस दर्ज हो चुका है। शनिवार सुबह जब वह उठा तो उसके मकान के बाहर एक बैग मिला। जांचने पर बैग में उसके मकान की रजिस्ट्री, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत सभी चोरी हुए कागजात मिले। चोर उसके कागजात छोड़ गए हैं। उसकी पुलिस से मांग है कि चोरों का पता लगाकर उसका चोरी हुआ सामान बरामद कराया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें