फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: सेक्टर-7 से मनीमाजरा जाने वाला रास्ता बंद

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Dec 2025 05:17 PM IST

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार की अगुवाई में सेक्टर-7 से मनीमाजरा की ओर जाने वाले एक अवैध कट को पूरी तरह बंद कर दिया। टीम द्वारा मौके पर लोहे की रॉड से वेल्डिंग कर इस कट को सील किया गया और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोहे के एंगल पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगाई गई, ताकि रात के समय भी यह स्थान स्पष्ट रूप से दिखाई दे सके। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि यह रास्ता मूल रूप से सेक्टर-7, पंचकूला से मनीमाजरा की ओर जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था, लेकिन लंबे समय से मोटरसाइकिल सवार लोग भी इसका दुरुपयोग कर रहे थे। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी यह कदम काफी जरूरी था। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के अवैध शॉर्टकट का उपयोग न करें।"

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें