हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के पंचकूला जिला स्तरीय संगठन के नवनिर्माण को लेकर रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 6 पंचकूला में प्रधान पद का चुनाव करवाया गया। इसमें कुल 318 मत जिले के प्रवक्ताओं द्वारा डाले गए। चुनाव के दौरान तीन मत खारिज किए गए। चुनाव में 224 मत प्रधान पद के लिए राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालका के गणित प्रवक्ता विकास कुमार को मिले। वही अन्य उम्मीदवार अंग्रेजी के प्रवक्ता डॉ. रविंद्र कुमार को 88 मत मिले। विकास कुमार को हसला की पंचकूला इकाई का प्रधान नियुक्त किया गया।