पंचकूला श्री माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन मुंडन घाट पर काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु बच्चों का मुंडन करवाने के लिए पहुंचे। इस दौरान मुंडन करने को लेकर दो परिवारों में बहस हो गई। इसके बाद दोनों गुटों में लड़ाई होनी शुरू हुई। महिलाओं ने एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचे तो पुरुष भी एक दूसरे से लड़ते दिखाई दिए। मौके पर ना तो मंदिर प्रशासन की तरफ से और न ही पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई सुरक्षा कर्मी तैनात था। लगभग 15 मिनट तक यह लड़ाई चली। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को समझाया।