पंचकूला में हरियाणा योग आयोग और आईटीबीपी भानू के सहयोग से राज्यस्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान-2025 का आयोजन किया गया। इसमें एक हजार से अधिक हिमवीरों ने सूर्य नमस्कार किया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उत्साह के साथ लोगों ने भाग लिया।