पंचकूला सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सर्वर डाउन हो गया। इस कारण मरीजों की जांच नहीं हो पाई। मरीजों के ब्लड सैंपल भी नहीं लिए जा रहे हैं। इस कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। इमरजेंसी में भी हालात ठीक नहीं हैं। मरीज रंजीत ने बताया कि ब्लड टेस्ट नहीं होने से लगातार परेशानी बनी हुई है। सीएमओ डॉक्टर मुक्ता कुमार ने बताया ककि सर्वर खराब होने के कारण दिक्कत आई है ।इसे ठीक किया जा रहा है।