पंचकूला शहर और गांव में संत गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकल जा रही हैं। इस बार गुरु रविदास जी की 648 वीं जयंती मनाई जाएगी। गांव भरैली श्री संत गुरु रविदास मंदिर के प्रधान सुखदेव ने बताया कि हर साल के भांति इस साल भी 11 दिन की प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी गांव के मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव और आसपास के काशबों में घूमते हुए मंदिर में ही संपन्न होती है प्रभात फेरी में महिलाएं बच्चे बूढ़े नौजवानों बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और संगत के लिए जगह-जगह चाय पकौड़े का लंगर लगाया जाता है मंदिर प्रधान ने बताया कि रविवार को भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा इसके बाद 12 फरवरी को मंदिर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी हवन यज्ञ करने के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। फोटो वीडियो कर्मचंद