फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला सेक्टर-1 कोर्ट परिसर में पुलिस ने की मॉक ड्रिल, परखी सुरक्षा इंतजामों की तैयारियां

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Jan 2026 02:33 PM IST

वीरवार को सेक्टर-1 स्थित कोर्ट परिसर में पुलिस की एंटी-सबोटाज टीम द्वारा अचानक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर और सभी कोर्ट रूम को खाली करवाया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का वास्तविक और प्रभावी परीक्षण किया जा सके। मॉक ड्रिल के दौरान क्राइम ब्रांच की सभी टीमें, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद रहीं। टीमों ने आपसी समन्वय के साथ पूरे परिसर की गहन तलाशी ली और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की। बम निरोधक दस्ते ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से कोर्ट भवन के अंदर और बाहर सुरक्षा जांच कर हालात का जायजा लिया। ड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कोर्ट कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और आमजन को आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी। मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें