पंचकूला क्राइम ब्रांच टीम ने एक स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्नैचिंग गैंग का सरगना हैप्पी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की थी, तभी आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली मारी और उसे काबू किया।