बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरोध में सनातन सुरक्षा मंच पंचकूला में मंगलवार को शांति मार्च निकालेगा। सनातन सुरक्षा मंच के बैनर तले मंगलवार को पंचकूला शहीद मेजर संदीप सांखला चौक सेक्टर-2 से उपायुक्त कार्यालय तक शांति मार्च निकाला जाएगा। ब्रह्मचारिणी कालिंदी चैतन्या ने कहा कि बांग्लादेश में इस्कॉन के स्वामी चिन्मय दास को गिरफ्तार किए जाने पर संतों में रोष है। हिंदू धर्म विश्व शांति की बात करता है इसीलिए इसकी सुरक्षा करना अति आवश्यक है। सनातन सुरक्षा मंच ने प्रधानमंत्री से सनातन विरोधियों पर लगाम लगाने का आग्रह किया है।