फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंचकूला में मकर संक्रांति उत्सव, बताया पर्व का महत्व

मकर संक्रांति का त्योहार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सवों में प्रमुख है। यह त्योहार समाज जीवन के सहयोग से सूर्य की गति के अनुसार मनाया जाता है। भगवान भास्कर के मकर राशि में संक्रमित होने से प्रकाश, उष्णता, कर्मठता एवं ज्ञान का संचार समाज जीवन में बढ़ने लगता है। यह बात विश्व हिंदू परिषद उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री मुकेश ने डीएलएफ में लगने वाली नेताजी सुभाष शाखा के मकर संक्रांति उत्सव में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि हमें गुड़ की मिठास बनकर जाति-पाति में बिखरे हुए तिल के समान हिंदू समाज को जोड़ कर लड्डुओं जैसे संगठित समरस बनाना है। उत्सव का यही संदेश हमें प्राप्त होता है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह लोहड़ी का त्योहार पश्चिमी पंजाब (पाकिस्तान) के पिण्डी गांव के दुला भट्टी की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अकबर और उनके पुत्र सलीम को बन्दी बनाकर और अपमानित करके छोड़ा था तथा सुन्दरी -मुंदरी पर गलत नजर डालने वाले मुस्लिम सरदार का खेत जला दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें