हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पुलिस टीम ने हरियाणा में ड्रग्स तास्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साल 2023 में 3823 मामले दर्ज करके 5870 से अधिक अपराधियों को जेल भेजा गया था। इसके बाद साल 2024 में 3331 मामले में केस दर्ज करके 5094 नशा तस्करों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। लोगों को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए जागरूकता अभियान के तहत जागरूक भी किया जा जाता है।