पंचकूला सेक्टर-5 बस स्टैंड के सामने सेक्टर-14 आईटीआई में जा रहे गांव नांगल के रहने वाले दो युवकों पर गांव मौली के लड़कों ने हमला कर उनके साथ मारपीट की है। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित युवकों को जाति सूचक शब्द भी कहे। आरोपियों ने दोनों युवकों को कड़े और पंच मारे हैं। हमलावरों ने धमकी दी कि इंस्टाग्राम पर लगाई स्टोरी हटाओ नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे।