यूको बैंक के अधिकारियों से मिलकर 16 करोड़ धोखाधड़ी मामले में आरोपी संगीता दुआ से जांच कर रही पुलिस टीम को अहम सुराग मिले हैं। आरोपी दंपति से यह जानकारी मिली है कि पंचकूला समेत कई अन्य जिला के लोगों को निशाना बनाकर लगभग 150 करोड़ धोखाधड़ी किया है। जांच में यह भी बात सामने आई कि दंपति मानव चैन बनाकर निवेश करवाती थी। मामले में जांच कर रहे एएसपी मनप्रीत सूदन ने बताया कि महिला को तीन दिन रिमांड पर लिया गया है। पीड़ित से मिले शिकायत के आधार पर कई बिदुओं पर जांच की जा रही है।