पंचकूला सेक्टर-10 के चौक पर सुबह 10 बजे स्कार्पियो की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि युवक दूर जाकर गिरा। युवक की पहचान सरंग मंगोली निवासी विशाल के रूप में हुई है। वह इंडस्ट्रियल एरिया काम करने आ रहा था। ढकोली निवासी सुमित पांडे और मोहिंदर किसी काम से सेक्टर-7 आ रहे थे। तभी सेक्टर-11 और 10 चौक पहुंचे थे कि अचानक साइकिल सवार युवक से टक्कर हो गई। हादसे में विशाल की मौके पर मौत हो गई। कार पर सवार सुमित और मोहिंदर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।