पंचकूला पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में आरोपी को तीन साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज तीन साल से फरार चल रहा था। सूरज पर वर्ष 2021 में सेक्टर- 1 माजरी चौक पर रिंकू नाम के व्यक्ति की तलवारों से हत्या करने का आरोप है। आरोपी करीब 3 साल से अलग-अलग जगह बदलकर छुपा हुआ था। आखिरकार पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।