पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर रोजा शरीफ बाबा नौगजा पीर के भक्तों की ओर से कब्जा की गई जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 9 मरले जमीन से कब्जा हटाया गया। पीएमडीए, डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानिंग विभाग की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस, प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद रही।