फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला राजकीय महाविद्यालय में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का औचक निरीक्षण

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शनिवार को पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित राजकीय महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने सीधे विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनका हालचाल जाना और आत्मीयता से संवाद किया। मंत्री के इस अचानक दौरे और सरल व्यवहार से कॉलेज के छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने मंत्री के सामने कॉलेज की शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे रखे। छात्रों ने प्रमुखता से कॉलेज में शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर यानी एमपीएड कोर्स शुरू करने की मांग उठाई। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों की इस मांग को बेहद गंभीरता से लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही कॉलेज में एमपीएड कोर्स शुरू करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि खेल और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं को यहीं बेहतर अवसर मिल सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें