बरवाला में राष्ट्रीयव्यापी प्रदर्शन में कर्मचारी संगठनों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी मांगों को लेकर सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सीटू कार्यालय से शुरू होकर बरवाला की गलियों से होते हुए बरवाला बस स्टैंड पर संपन्न हुआ। इस दौरान बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह सहित भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।