हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विशाल प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और हाल ही में हुए नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिला सचिवालय का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।