फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला टीबीआरएल में बम परीक्षण: सुरक्षा के मद्देनजर गांव बिल्ला में बाजार बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की गश्त

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की महत्वपूर्ण इकाई टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला (टीबीआरएल) में होने वाले बम परीक्षण के मद्देनजर पंचकूला में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सुरक्षा कारणों और किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने टीबीआरएल रेंज के समीप स्थित गांव बिल्ला के बाजार को एहतियातन बंद करवा दिया है। आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी खुद एक-एक कर दुकानों को बंद करवाते नजर आए और स्थानीय दुकानदारों व निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें