फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला आत्महत्या मामले में प्रवीन के भतीजे ने उठाए सवाल, सुसाइड नोट में क्या लिखा,जानिए

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 28 May 2025 06:03 PM IST

सोमवार देर रात पंचकूला के सेक्टर-27 में एक ही परिवार के सात लोगों के शव कार में मिले। कहा जा रहा है कि कारोबार में बार-बार घाटा होने व फाइनेंसरों के दबाव में इन्होंने आत्महत्या की है। मृतकों में कारोबारी प्रवीन मित्तल, उनकी पत्नी रीना , मां विमला, पिता देशराज, जुड़वां बेटियां ध्रुविका व डलिशा और बेटा हार्दिक शामिल हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, मूलरूप से हिसार के बरवाला का रहने वाला प्रवीन मित्तल का परिवार 2007-08 में पंचकूला शिफ्ट हो गया था। यहां उन्होंने बैंक से लोन लेकर स्क्रैप की फैक्टरी लगाई, लेकिन उनको करोड़ों रुपये का घाटा हो गया। बैंक करप्ट (दिवालिया) होने के बाद प्रवीन ने देहरादून में फाइनेंसरों से कर्ज लेकर टूर एंड ट्रैवल का काम शुरू किया, लेकिन वह भी नहीं चला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें