फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा की गोलियां मारकर हत्या,इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Fri, 06 Jun 2025 02:12 PM IST

पंचकूला के अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर गुरुवार देर रात 10.30 बजे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोल्टा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने मॉल के बाहर सोनू नोल्टा के स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागीं। सोनू (32) कालका के गांव नोल्टा का रहने वाला था, जबकि उसके साथ स्कार्पियो में सवार प्रिंस (26) पिंजौर के गांव मल्लाह का रहने वाला है। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सोनू नोल्टा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस के जांघ में गोली लगी है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। वारदात के 20 मिनट बाद गाड़ी में भागते हुए पीयूष नामक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर सोनू नोल्टा की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें