फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula Kabaddi Player Murder: आरोपी पियूष ने पहले ही सोनू से पूछा था गोली मार दूं,हां कहते ही मार दी गोली

पंचकूला के अमरावती के कॉस्मो मॉल के बाहर गुरुवार देर रात 10.30 बजे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के इशारे पर राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कबड्डी खिलाड़ी सोनू नोलटा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने मॉल के बाहर सोनू नोल्टा के स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागीं। सोनू (32) कालका के गांव नोल्टा का रहने वाला था, जबकि उसके साथ स्कार्पियो में सवार प्रिंस (26) पिंजौर के गांव मल्लाह का रहने वाला है। इसकी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया।2 दिन पहले ही पीयूष ने सोनू से मिलकर कहा था, “भाई ध्यान रखना, बाहर फिल्डिंग लगी हुई है।” गुरुवार को वह दोबारा मिला और पूछा, “भाई गोली मार दूं?” सोनू को लगा वह मजाक कर रहा है, उसने मुस्कराकर कहा- “हां मार दे।” इसके बाद पीयूष ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें