पंचकूला में सेक्टर 11 स्थित कोको कैफे एंड लॉन्ज के बाहर मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 4 बजे गोलियां चलाई गईं। आरोपी युवक की पहचान हो गई है, इसके बावजूद अभी तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। पंचकूला सेक्टर 5 थाना एसएचओ सुखवीर सिंह विर्क का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए रेड की जा रही है।