पलवल में सरस्वती महिला महाविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय जिला युवा महोत्सव का दूसरा दिन भी उत्साह और उमंग से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एसवीएसयू दुधोला के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार, एमडीयू रोहतक के रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत और आईटीटीसी फरीदाबाद के प्रोफेसर डॉ. रितु दीक्षित ने किया। इस अवसर पर हरियाणवी लोक कलाकार एवं राष्ट्रपति पदक विजेता पद्मश्री महावीर गुड्डू का भी विशेष स्वागत किया गया। दूसरे दिन कुल 18 प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें वन एक्ट प्ले, माइम, मिमिक्री, वाद-विवाद, कविता पाठ, समूह गीत, शास्त्रीय नृत्य, क्लासिकल म्यूजिक, पेंटिंग, कोलाज, मेहंदी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट सहित अनेक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय दिया।