राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने इनेलो-बसपा गठबंधन को लेकर कहा कि दोनों ही पार्टियों के पल्ले कुछ नहीं हैं। पहले भी दोनों गठबंधन कर चुके कर चुके है। वह वीरवार को झज्जर में स्वामीत्व योजना के तहत दुकानदारों को रजिस्ट्री देने आए थे। उन्होंने कहा कि हर हाल में भाजपा राज्यसभा सीट जीतेगी। राज्यसभा के लिए नवीन जय हिंद की दावेदारी को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के लिए जयहिंद के पास जरूरी विधायकों का आकंडा भी नहीं है। उन्होंने हरियाणा सरकार के पारदर्शिता से हर काम करने का दावा किया।