फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: राशन कार्ड निरस्त करने पर युवा कांग्रेस की चेतावनी, कहा-नहीं हुआ समाधान तो होगा आंदोलन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 20 Apr 2026 03:33 PM IST

जिले में पात्र गरीब परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड काटे जाने के मामले पर सियासत तेज हो गई है। प्रभावित परिवारों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के उनके कार्ड निरस्त कर दिए गए, जिससे वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि वे सभी आवश्यक पात्रता पूरी करते हैं, फिर भी उनका नाम सूची से हटा दिया गया। इस वजह से कई घरों में राशन की किल्लत हो रही है और जीवनयापन मुश्किल होता जा रहा है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने कहा कि यह मामला गंभीर है और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से सभी मामलों की पारदर्शी समीक्षा कर पात्र लाभार्थियों को तुरंत राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो युवा कांग्रेस व्यापक स्तर पर आवाज उठाने को बाध्य होगी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीब परिवारों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें