फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में हकेंवि में विज्ञान दिवस पर दिखाए विज्ञान के चमत्कार

विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन नेशनल साइंस सेंटर, नई दिल्ली के सहयोग से साइंस बिहाइंड मिरिकल्स और लिक्विड नाइट्रोजन शो नामक साइंस शो का आयोजन किया गया। हकेंवि के स्टाफ एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान के चमत्कारों के पीछे के वैज्ञानिक महत्व को भी समझाया गया। आयोजन समिति के संयोजक प्रो. ए.के. यादव व प्रो. विनोद कुमार ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन वंडर्स ऑफ इनोवेशन, पेंटिंग, भाषण, प्रश्नोत्तरी, विभागीय प्रदर्शनी एवं इनोवेटिव साइंस टीचिंग कॉन्टेस्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, आइडिया ऑफ इनोवेशन व वर्किंग मॉडल श्रेणी के अंतर्गत हैप्पी एवरग्रीन स्कूल महेंद्रगढ़, आरपीएस, डीपीएस, एसडी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, नेशनल मॉडल स्कूल, राजकीय उच्च विद्यालय भड़फ, प्रथम इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी, आरआर ग्रीन मेक्स वर्ल्ड स्कूल, विजय इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानकोश स्कूल की टीमों ने सराहनीय मॉडलों की प्रस्तुति दी। आज विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें