फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते 14 सितंबर को दो ट्रेनें रहेंगी रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मंडल के खातीपुरा स्टेशन यार्ड में खातीपुरा फेज द्वितीय चरण कार्य के अंतर्गत तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान जयुपर-रेवाड़ी-जयपुर 14 सितंबर को रद्द रहेगी। वहीं पांच ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं जो नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। 13 सितंबर को भुज-बरेली, काठगोदाम-जैसलमेर, वाराणसी-साबरमती और बाडमेर-जम्मूतवी व नई दिल्ली-अजमेर रेलसेवा 14 सितंबर को नारनौल से गुजरेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 14 सितंबर को रद्द रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें