फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मॉडल संस्कृति स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण, शिक्षकों को दी सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट की जानकारी

मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में वीरवार को सेंसस ग्रुपिंग असेसमेंट को लेकर खंड की प्राथमिक पाठशालाओं के शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुनील खुडानिया ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता की जांच दो चरणों में की जाएगी। इसी उद्देश्य से सेंसस आधारित ग्रुपिंग गतिविधि चलाई जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को इस कार्यक्रम की पूरी प्रक्रिया, उद्देश्य और कार्यप्रणाली से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन एप के संचालन की भी विस्तृत जानकारी दी गई है, ताकि वे विद्यार्थियों के आंकलन का डेटा सही तरीके से अपलोड कर सकें। इस प्रशिक्षण में खंड के 87 प्राथमिक शिक्षक शामिल हुए। प्रशिक्षण के उपरांत सभी शिक्षकों का पोस्ट टेस्ट भी लिया गया। प्राचार्य ने बताया कि हरियाणा में गतिविधि आधारित पद्धति से कक्षा पहली से तीसरी तक के प्रत्येक विद्यार्थी का आंकलन किया गया। गठित टीमें विद्यार्थियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन एप के माध्यम से सबमिट करेंगी, जिससे हर विद्यार्थी का शैक्षणिक स्तर और प्रगति का पूरा विवरण शिक्षा विभाग के पास उपलब्ध रहेगा। सेंसस ग्रुपिंग टेस्ट के अंतर्गत विद्यार्थियों से शब्द, वाक्य, अनुच्छेद पढ़ने, संख्या पहचान, जोड़-घटा से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके माध्यम से बच्चों के पठन कौशल और गणित के आधारभूत स्तर का मूल्यांकन कर उनके अधिगम स्तर की पहचान की गई। कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में सुधार के लिए शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन और प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रत्येक विद्यार्थी तक प्रभावी शिक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें