फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के सतनाली में दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू

नवीन दलाल Updated Sat, 24 May 2025 01:06 PM IST

सतनाली के ब्राह्मण धर्मशाला में दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का शनिवार सात बजे शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने भाग लिया। भगवान परशुराम वेलफेयर सोसायटी की ओर से भगवान परशुराम पार्क में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सुबह सात बजे गोशाला से शुरू होकर संपूर्ण कस्बे की फेरी लगाई गई। इस दौरान भगवान शिव, परशुराम, बालाजी व भगवान विष्णु की झांकियां निकाली गई। परशुराम वेलफेयर सोसायटी के प्रधान शिव कुमार शास्त्री ने बताया कि समाज के छोटे बच्चों ने झांकियां निकाली। दो दिवसीय आयोजन में रविवार को होने वाले कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही अन्य प्रकार के सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। बतौर मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव उपस्थित रहें। अध्यक्षता पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलाश शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में हेमंत भारद्वाज होंगे। दोपहर बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें