फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद किल्लत से परेशान नारनौल के किसान दो माह पहले ही ले रहे डीएपी

नारनौल। जिले में किसान रबी फसल की बुवाई से दो माह पहले ही डीएपी खाद खरीद रहे हैं। खरीफ फसल के दौरान हुई किल्लत के कारण वे इस बार पहले से तैयारी कर रहे हैं। उस समय खपत की तुलना में केवल 50 फीसदी डीएपी ही केंद्रों पर उपलब्ध हो पाया था। खरीफ फसल के दौरान जिले में करीब 14 हजार मीट्रिक टन डीएपी की मांग थी। इसके मुकाबले केवल 7 हजार मीट्रिक टन डीएपी ही वितरित किया जा सका। मई और जून माह में डीएपी की भारी कमी बनी हुई थी। रबी फसल के लिए जिले में करीब 22 हजार मीट्रिक टन डीएपी की मांग रहने का अनुमान है। नारनौल केंद्र से अब तक लगभग 2 हजार बैग डीएपी का वितरण किया जा चुका है। बारिश के साथ ही यूरिया की मांग में भी बढ़ोतरी देखी गई है। किसान बारिश के दौरान भी खाद केंद्रों पर लाइन में खड़े रहे। केंद्र पर किसानों को एक बार में अधिकतम 5 बैग यूरिया दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें 3 बैग डीएपी खाद भी वितरित किया जा रहा है। मंगलवार को 87 बैग यूरिया का वितरण किया गया। इसी दिन 426 बैग डीएपी खाद भी किसानों को उपलब्ध कराया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें