फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण से रेल संचालन प्रभावित, 19 ट्रेनों का ठहराव तीन माह तक रहेगा बंद

Naveen Updated Thu, 16 Jul 2026 09:25 AM IST

दिल्ली मंडल के दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या दो और तीन के मेजर अपग्रेडेशन कार्य के चलते 13 अक्टूबर तक चरणबद्ध तरीके से 19 ट्रेनों का दिल्ली कैंट स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। यह निर्माण कार्य के दौरान रेल संचालन सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार 16 जुलाई से जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल और भुज-बरेली एक्सप्रेस, 17 जुलाई से भावनगर-शकूरबस्ती, सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, जबकि 18 जुलाई से जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला और बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला का ठहराव समाप्त रहेगा। इसी प्रकार 20 जुलाई से साबरमती-हरिद्वार स्पेशल तथा 21 जुलाई से उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल, भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस और ओखा-शकूरबस्ती स्पेशल भी दिल्ली कैंट स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथियों तक बंद रहेगा, जो अधिकांश मामलों में 13 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के मार्ग और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केवल दिल्ली कैंट स्टेशन पर उनका ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा। यात्रियों को नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला अथवा अन्य निर्धारित स्टेशनों से यात्रा करनी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें