फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धौलेड़ा में निकली गई तिरंगा यात्रा

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य अनिता दहिया ने बताया रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना था। हर घर तिरंगा अभियान हमें हमारे देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करता है और हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और आदर व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और तिरंगे झंडे को लेकर गांव की मुख्य सड़कों पर मार्च किया। सरपंच देवेंद्र कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान हमें देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के प्रति जागरूक करता है। हमें अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है। रैली में डॉ. पंकज गौड़, राकेश कुमार, राजपाल सिंह यादव, रवि कुमार, समय सिंह, उमेद सिंह, संदीप कुमार,सुशील कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, विक्रम सिंह, मनोज कुमार, महेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, भूप सिंह, मुनेशा, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें