फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की जलकर मौत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Dec 2025 09:18 AM IST

जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से आ रही एक सीएनजी कार टोल प्लाजा की ओर गलत दिशा में जा रही थी। इसी दौरान सामने से नारनौल की तरफ से आ रहे ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार सवार तीनों युवक गाड़ी से बाहर नहीं निकल सके और कार के अंदर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों में एक युवक नीरपुर गांव का बताया जा रहा है, जबकि अन्य दो युवक नारनौल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें