फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण, पोषण और पढ़ाई पर दिया गया जोर

महिला एवं बाल विकास विभाग कनीना की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हुआ। शिविर का मुख्य विषय पोषण भी, पढ़ाई भी रहा, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के संतुलित पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल व जन-जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। सुपरवाइजर सुमन यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी तंत्र की सबसे पहली और मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन, महिलाओं के टीकाकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा है। भविष्य में भी यह जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाई जाएगी। समापन कार्यक्रम में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सुपरवाइजर मनीष यादव, अनीता यादव, कुसुम लता, मंजू, ज्योति, पूजा, खींची, जग्गू यादव सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें