शहर के दो थानों से मात्र 200 मीटर की दूरी पर बुधवार को एक सनसनीखेज चोरी की वारदात ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। ITBP जवान सुनील कुमार, निवासी गांव भुरजट, से दो शातिर चोरों ने महज 10 सेकेंड में साढ़े चार लाख रुपये चुरा लिए। सुनील 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था और मकान निर्माण के लिए SBI की सिनेमा रोड शाखा से पर्सनल लोन के तहत यह राशि निकाली थी। चोरी का खुलासा सुनील ने बताया कि पैसे निकालने के बाद वह पास की एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर सामान खरीदने गए। खरीदारी के दौरान उन्होंने अपना बैग टेबल पर रख दिया। खरीदारी पूरी कर घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि बैग से सारी नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।