फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बदला मौसम; सुबह हुई हल्की बूंदाबांदी, 7 अक्टूबर तक मौसम विभाग ने जताई संभावना

नवीन दलाल Updated Tue, 30 Sep 2025 09:49 AM IST

नारनौल में 15 दिन बाद फिर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। मंगलवार अल सुबह कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई और अभी भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली से मानसून की वापसी और विदाई हो चुकी है। अब धीरे धीरे सम्पूर्ण इलाके में दिन के तापमान में हल्की गिरावट जबकि रात्रि तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। परंतु विदाई के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, होडल मेवात में बिखराव वाली हल्की बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर पर हलचलें जारी है जिनकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दोनों तरफ से हवाओं की वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्से पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनेगा। इससे हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है जबकि शेष हरियाणा में कहीं कहीं छिट-पुट इलाकों में बिखराव वाली हल्की बारिश की गतिविधियां होगी। बुधवार को भी इन्हीं इलाको में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी, मगर बारिश की तीव्रता के कमी आएगी। उसके बाद 4-7 अक्टूबर के दौरान होने की सम्भावना बन रही है। क्योंकी एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बारिश की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। कुल मिलाकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अक्टूबर माह में पहले दस दिनों के मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें