फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में दो डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान, धूप भी सुबह से खिली

नारनौल में शुक्रवार को थोड़ी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। जबकि वीरवार को नारनौल का रात्रि तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि कुछेक जगहों पर आज भी हल्का पाला जमने की गतिविधि देखने को मिली। डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आगामी दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं, तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 16 जनवरी को सक्रिय होने से 18 जनवरी के दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं दूसरा 19 जनवरी को सक्रिय होने से 19-22 जनवरी तक उत्तरी जिलों पर केवल एक दो स्थानों पर छिट-पुट बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। ये दोनों ही पश्चिमी मौसम प्रणाली कमजोर पड़ गए हैं जिसके कारण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तन शील बना रहेगा। जबकि 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 जनवरी तक मौसम में बदलाव और बादलों की आवाजाही के साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, 26 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 26 से 28 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें