टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गणेश कॉलोनी और रामनगर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान रेड क्रॉस से कोऑर्डिनेटर शोभा शर्मा ने युवाओं को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई और रोग के लक्षण, बचाव तथा इलाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी का इलाज संभव है, इसलिए लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं व युवतियों ने भाग लेकर टीबी मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।