फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: हिंदू सम्मेलन में समाज में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय भावना, सामाजिक समरसता पर हुई चर्चा

शहर की भगत सिंह बस्ती स्थित श्री कड़ियावाला हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार को एक भव्य एवं प्रेरणादायक हिंदू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय भावना, सामाजिक समरसता तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। सम्मेलन से पूर्व क्षेत्र में दो भव्य ध्वज यात्राएं निकाली गईं, जिनमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पहली ध्वज यात्रा ग्राम ढाणी कोजिंदा से निकाली गई, जिसमें 400 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में भगवा ध्वज लेकर अनुशासित एवं भक्तिमय वातावरण में सहभागिता की। दूसरी ध्वज यात्रा बहरोड़ रोड स्थित अंडरपास के निकट क्षेत्र से प्रारंभ हुई, जिसमें 400 से अधिक पुरुषों एवं महिलाओं ने भाग लिया। दोनों यात्राएं नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री कड़ियावाला हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें